Jaipur me Ghumne ki Jagah|जयपुर मे घूमने वाली प्रसिद्ध स्थान
जयपुर शहर को आप सभी लोग जानते होंगे क्योंकि यह है ही इतना प्रसिद्ध शहर की आप लोग इससे अच्छी तरह परिचित होंगे। जयपुर देश के सबसे बड़े राज्य की राजधानी भी है एवं यह अपने संस्कृति के लिए भी पुरे देश मे मशहूर है। वैसे जयपुर को पिंक सिटी के नाम से भी जाना जाता है. कहा जाता है की वेल्स के राजकुमार के लिए पुरे शहर को गुलाबी रंगो से सजाया गया था तभी से इसे पिंक सिटी या गुलाबी शहर कहते है।
जयपुर अपने घराने एवं शासको के लिए भी प्रसिद्ध रहा है। अगर आप कभी जयपुर घूमने जय तो यहा पर कुछ स्थानों (Jaipur me Ghumne ki Jagah) पर जरूर जय क्योंकि यह स्थान आपको बहुत पसंद आयगे।अगर आप कभी जयपुर घूमने आय तो सबसे अच्छा समय अक्टूबर से फरबरी मे आय क्योंकि इस समय मौसम ठंडा रहता है।
जयपुर मे घूमने के लिए कुछ प्रसिद्ध स्थान इस प्रकार है।
हम अब पिंक सिटी जयपुर के फेमस दर्शनीय स्थानों के बारे मे चर्चा करते है। जहाँ पर आपको जरूर जाना चाहिए।
हवा महल
महाराजा सवाई सिंह द्वारा बनवाया गया यह महल खूबसूरती का प्रतीक है। यह महल शाही महारानियों के लिए बनवाया गया था ताकि वो गली,महोल्ले में होने वाले त्योहारों, उत्सवों और हलचल की दर्शक बन सके। इसे हिन्दू, राजपूत व इस्लामिक वास्तुकला द्वारा बनवाया गया है जिसमे 953 झरोखे है जहाँ से आप आस-पास के नजा़रों को बखूबी देख पाएंगे। झरोखों से गुज़रती हवा आपको सुकून के संसार में ले जाएगी, जहाँ पहुँचकर आप आनंद की मदमस्त हवा को बटोरते नहीं थकेंगे। वैसे हवा महल पुरे भारत मे प्रसिद्ध है।
जंतर मंतर (Jantar Mantar)
महाराजा सवाई जय सिंह द्वारा बनाए गए इस स्थल को विश्व धरोहर स्थल में स्थान दिया गया है।यहाँ ज्योतिषीय व खगोलीय घटनाओं की भविष्यवाणी करने हेतु इसे बनाया गया है। यहाँ मौजूद प्राचीन उपकरणों से समय, दिशा, ग्रहण, आदि का पता लगाया जाता है। इन्हें बड़ी कुशलता से पत्थरों का इस्तेमाल करके बनाया गया है। इससे हमारी प्राचीन तकनीक का पता चलता है की हमारे पूर्बज कितने आगे थे।
बिरला मंदिर (Birla Mandir)
यह मंदिर भगवान लक्समीनारायण के जाना जाता है।ये सबसे मशहूर जयपुर के दर्शनीय स्थल में से है। और हो भी क्यों ना यह लक्ष्मीनारायण के मंदिर सफ़ेद संगमरमर से बना है। कई लोग देश के अलग-अलग कोने से इसके दर्शन करने आते हैं। इसकी शोभायमान वास्तुकला व मंदिर में रखी लक्ष्मीनारायण की मूर्ती बेहद आकर्षक है। इसकी अंदरूनी दीवार हिन्दू धर्म के दृश्यों को दर्शाती है। यहाँ पर प्रतिवर्ष मेले का आयोजन किया जाता है।
जल महल (Jal Mahal)
यह महल महाराजा जय सिंह ने शिकार हेतु बनबाया था जो की मनासागर झील के बीच मे स्थित है। लेकिन यह लोगों के बीच एक कारण से मशहूर हुआ है जो है प्रवासी पक्षियों की झलक। आप यहाँ बहुत से खूबसूरत पक्षियों को देखकर अपनी यात्रा को यादगार बना पाएंगे। लंबे-लंबे रास्तों पर चलकर आपको शांति का आभास होगा। यहाँ पर कई प्रकार के जानवर एवं पक्षी भी देखने मिलेंगे।
जयगढ़ किला (Jaigarh Fort)
यह किला शत्रु पर विजय प्राप्त करने के उपलब्ध मे बनाया gya था इसलिए इसे जयगड़ का किला कहते है। अगर आप हथियारों आदि को देखने का शौक रखते हैं तो आप यहाँ आना न भूलें। यहाँ राजपूत महाराजाओं के प्राचीन हथियार व तोपें आपको देखने को मिलेंगी। 3 किमी की दूरी में फैला यह किला आमेर व नाहरगढ़ किलों के समीप ही स्थित है।
सिटी पैलेस (City Palace)
अगर आप फोटो ग्राफ़ि के शौकीन है तो आपको यहाँ पर जरूर आना चाहिए।
यहाँ से आप पूरे जयपुर को अपनी आँखों में समेट सकते हैं और इसके सौंदर्य के गवाह बन सकते है। अपने कमरे में ढेर सारी तस्वीरों को कैद करिए जिसके द्वारा आप एक बेहद सुंदर याद को संजो पाएंगे। सिटी पेलेस मे आपको हर प्रकार की के कलकृति देखनो को मिल जायगी।
नाहरगढ़ किला (Nahargarh Fort)
जयपुर सिटी मे सबसे प्रसिद्ध किला है जो की मनोरंजन हेतु प्रसिद्ध है। यहाँ से दो शहर जयपुर और आमेर शहर को पुरे तरह से देख सकते है।यहाँ का नज़ारा काफ़ी रोमांटिक है। एवं यहां पर बने रेस्टोरेंट भी काफ़ी सुन्दर है । यहाँ पर वेक्स म्यूजियाम भी काफ़ी देखने लायक है। यहां पर लोग बहुत ज्यादा मात्रा मे आते है।
पिंक सिटी बाजा़र (Pink City Bazaar)
यह बाजार अपनी वस्तु के लिए पुरे देश मे मशहूर है क्योंकि यहाँ पर परंपरा से जूसी वस्तु मिलती है। यह चार अलग-अलग बाज़ारों का मिश्रण है जहाँ आपको राजस्थानी जूतियों से लेकर जयपूरी दुपट्टे व सजावटी सामान मिलेंगे। तो आइए और अपनी चाह आज़माइए। उँगलियाँ चाटने वाला पारंपरिक स्वादिष्ट भोजन भी आपका इंतज़ार कर रहा है।
अल्बर्ट हॉल म्यूज़ियम (Albert Hall Museum)
वेल्स के राजकुमार, अल्बर्ट एडवर्ड के नाम पर बना यह संग्रहालय बहुत-सी चीज़ों का केंद्र है। यहाँ आपको भारत के अलग-अलग भागों की चित्र कला देखने को मिलेगी।यह भारत मे प्राचीन कला संस्कृति जानने का सबसे अच्छा स्थान है।यहाँ पर विश्व प्रसिद्ध ममी भी है।ये सबसे सुन्दर जयपुर के दर्शनीय स्थल में से है।
अंबेर किला व महल (Amber Fort And Palace)
राजा मान सिंह प्रथम द्वारा बनवाया गया यह महल लाल बलुआ पत्थर व संगमरमर से बनाया गया है। इसे इतने उम्दा तरीके से बनाया गया है कि आप देखते ही स्तब्ध रह जाऐंगे। इसकी दीवारों को ऊँचा बनाया गया था ताकि दुश्मनों के वारों से बचा रहा जा सके। यहाँ से आप माओटा झील की अद्भुत सुंदरता को देख सकते हैं। सूर्योदय व सूर्यास्त के दृश्य इसकी खुबसूरती को बढ़ा देते हैं। दीवारों पर चित्रकला व उसे आभूषणों से सजी कलाकृति चार चाँद लगा देती है।
भूतेश्वर नाथ महादेव (Bhuteshwar Nath Mahadev)
यह मंदिर काफ़ी रोमंचक है क्योंकि यह पर आपको चढाई करनी है। कुछ ऊचाई पर जाकर आपको यह मंदिर दिखाई देगा। 570 मीटर की ऊँचाई पर जाकर आपको एक मनोरम दृश्य देखने को मिलेगा। आप इस नज़ारे को कैमरे में कैद किए बिना रह ही नहीं पाऐंगे।
राज मंदिर सिनेमा (Raj Mandir Cinema)
जयपुर का सबसे मशहूर सिनेमाघर जहाँ बॉलीवुड की हर फिल्म आपको देखने को मिल जाएगी। इसे जयपुर की आधुनिक कला द्वारा बनाया गया है। सिनेमाघर की छत को ताड़ के पत्तों व चमकदार सितारों से सजाया गया है। अगर आप जयपुर आए है तो यहाँ आकर एक फिल्म देखना तो बनता है। यहाँ 1300 दर्शकों के बैठने की व्यवस्था है।
सैंट्रल पार्क (Central Park)
पिंक सिटी का सबसे बड़ा रंगीन पार्क मे से एक है. इसकी लम्बाई 5km से भी ज्यादा लम्बा है। यहाँ पर आपको पूरी तरह से हरियाली देखनो को मिलेगी। यहाँ पर कुछ पक्षी उड़ते हु मिल जायगे।ह जयपुर के सबसे बड़े व रंगीन पार्कों में से एक है। जयपुर के हृदय में बसा यह पार्क 5 किमी लंबा है। यहाँ पर भारत का सबसे ऊंचा तिरंगा झंडा है जिसकी लम्बाई 205 m से ज्यादा है।
नोट : यह थी जयपुर की कुछ प्रसिद्ध जगह जहाँ पर आपको घूमने जाना चाहिए इसके अलावा भी बहुत सारे स्थान है जहाँ आप घूमने जा सकते है।
Also Read These Post
Online PAN Card Kaise Banaye| ऑनलाइन पेन कार्ड कैसे बनाए
Tulsidas ka jivan parichay|तुलसीदास जी का जीवन परिचय
SIP क्या हैं?
How to Get a Proxy for WhatsApp
How to earn money on Facebook $500 every day
How to Delete a Pinterest Account
Spanish Island Known for Its Nightlife
MP Patwari Result 2023 Declared: Check and Download Now!
What Is i3, i5, i7, and i9: Understanding Intel Core Processors